Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर क्षेत्र में रंगो का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। बराकर क्षेत्र में रंगो का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बरकार में राजस्थानी परंपरा गत होली हरवर्ष की भाती इस वर्ष भी मनाया गया। जहा मारवाड़ी मित्र मंडल के युवा सदस्यो की टोलिया द्वारा ढप्प के ऊपर राजस्थानी देवर भाभी के मधुर गीत पर नगर भ्रमण। जहा घरों की छतों पर से गुब्बारे में रंग भरकर टोलियो के ऊपर बरसाना । रंग बिरंगे रंग से टोलियो को रंग में रंग देना। इस दौरान रंग की टोलियो के लिए जगह जगह रंग प्रेमियों के लिए अल्पाहार जलपान की व्यवस्था की जाती है। बराकर चौकबाजार से प्रारंभ होकर ये ढप की टोलिया बराकर हाट तल्ला होलिका दहन स्थल से होते हुवे हलवाई पट्टी स्टेशन मोड से स्टेशन रोड होकर मस्कारा रोड होकर चौकबाजर में जाकर समाप्त होती है। जहा सभी एक दूसरे को जमकर रंग लगाते है। इस दौरान बड़े छोटे सभी मिलकर होली का लुफ्त उठाते है। होली पर्व को को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के कुल्टी थानांतर्गत बराकर पुलिस द्वारा हर चौक चौराहे पर पुलिस निगरानी में डटी रही। इस होली की रसियो की टीम एक सप्ताह पहले से ही होली की याद करवा देते है। इस होली के कार्यक्रम को सफल बनाने में बराकर मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य नवीन पोद्दार, रवि पोद्दार, मनोज नियोगी, अंकुर गोपालका,सत्यनारायण जालान, संदीप शर्मा, कालू बंसल, राजेश अग्रवाल, बिनित जालान,कैलाश गोयल, संदीप माधोगडिया,अरुण शर्मा,मनोज चौधरी,अजय राजगाड़िया,अमित पोद्दार,किशन दुधानी,प्रशांत दुधानी सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।