कुल्टी।आसनसोल जिले के कुल्टी इलाके के इंदिरा गांधी न्यू कॉलोनी में तृणमूल यूथ कांग्रेस के द्वारा शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक के 15 वां रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों रोजेदारों उपस्थित हुए और रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तारी से पहले मौलाना अताउल रहमान ने सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन के लिए दुआएं मांगी। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान व बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। अप्रैल माह की तपती गर्मी में भी मुस्लिम समाज के लोग अपने रब की इबादत के लिए 15 घंटे भूखे प्यासे रहकर रोजा रखा। वहीं मौलाना मजाहीर आलम ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है। अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।वहीं इस मौके पर तृणमूल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीमन दत्ता, पार्षद सलीम अख्तर अंसारी, पूर्व एमआईसी मीर हाशिम, पूर्व पार्षद अख्तर हुसैन, पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, सुब्रतो सिन्हा, भोलू खान और आदि सैकड़ों रोजेदार मौजूद थे।










