Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

श्रीमती जरावा देवी बालिका विद्यालय के समीप एक दिवसीय द्वारे सरकार शिविर का आयोजन किया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर शहर के नाला पाड़ा स्थित श्रीमती जरावा देवी बालिका विद्यालय के समीप एक दिवसीय द्वारे सरकार शिविर का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि राज्य सरकार की सबसे बड़ी परियोजना द्वारे सरकार शिविर को पुनः आरंभ कर दिया गया है । ताकि जिन जरूरतमंद परिवारों को इन परियोजनाओं का लाभ नहीं मिला है । वैसे परिवार इन शिविरों में पहुंचकर परियोजनाओं का लाभ ले सके । इस दौरान बराकर शहर के नाला पाड़ा स्थित श्रीमती जारवा देवी बालिका विद्यालय के समीप एक दिवसीय द्वारे सरकार शिविर का आयोजन किया गया । जहां नगर निगम के वार्ड नंबर 67 और 69 के लोग काफी संख्या में पहुंचकर अपने-अपने योजना संबंधी आवेदन को भरकर जमा किया । मालूम हो कि शिविर में स्वास्थ्य साथी कार्ड राशन कार्ड वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन अलावे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित फार्म जमा किया जा रहा है । इस दौरान स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता और नेता लोगों की सहायता के लिए आसपास खड़े रहे और जिन लोगों को योजना से संबंधित किसी तरह की परेशानी आ रही थी उसका समाधान करने की कोशिश कर रहे थे ।