बराकर । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नेतृत्व में कुल्टी ट्रैफिक गार्ड के सहयोग से श्रेष्ठा नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान मे डीबूडिह चेक के निकट एक दिवसीय नेत्र जांच का आयोजन किया गया । इस दौरान एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर राष्ट्रीय राजमार्ग के डीबूडीह चेक पोस्ट के समीप स्थित अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय में वाहन चालकों के लिये निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल्टी ट्रैफिक गार्ड प्रभारी शुभेन्दु चटर्जी की उपस्थिति के कार्यक्रम का विधिवत उद्घटान किया गया । इसके पश्चात राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों ने निःशुल्क नेत्र जांच सेवा का लाभ उठाया । इसके अलावा आस पास के गरीब तबके के लोगों ने भी इस सेवा का लाभ उठाया तथा शिविर मे पहुंचकर अपने अपने आंखो की जांच करवाकर चिकित्सकों का परामर्श ग्रहण किया । इस अवसर पर चालक ने बताया कि शिविर मे बहुत अच्छा व्यवस्था था । चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों से काफी गंभीरता पूर्वक बात चीत करके नेत्र जांच करने के बाद उन्हे चश्मा दिया गया ।








