Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*नियामतपुर सेंट्रल भाजपा कार्यालय के प्रांगण में भारत माता की तस्वीर के साथ विधिवत यज्ञ के माध्यम से पूजा अर्चना किया गया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

चंद्रयान- 3 आज चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा भारत (ISRO) का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 आज चंद्रमा की सतह पर लैंड किये जाने को लेकर कुल्टी विधानसभा के नियामतपुर सेंट्रल भाजपा कार्यालय के प्रांगण में भारत माता की तस्वीर के साथ विधिवत यज्ञ के माध्यम से पूजा अर्चना किया गया। चंद्रयान 3 की सफलता पूर्णरूप से हो इसके लिये भाजपा कार्यालय में भारत माता की तस्वीरे पर माला पहनाया गया, नियामतपुर देवी मंदिर के पंडित श्री झा ने यज्ञ के माध्यम से पूजा अर्चना का कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से आरभ किया। भाजपा की ओर से कुल्टी मंडल के युवा नेता सह मंडल उपाध्यक्ष टिंकु वर्मा जी के साथ भाजपा नेतृत्व में मंडल चार के महासचिव अनिमेष माझी, कुल्टी मंडल उपाध्यक्ष काजल दास, सचिव सनजीत दास, कुल्टी मंडल 4 के अनुसूचित जाति के अध्यक्ष भीम हाड़ी, कुल्टी मंडल 3 के महासचिव हेमंत माझी, उपाध्यक्ष कवि सिंह, उपाध्यक्ष निर्मल माझी,दिलीप गुप्ता, राजेश रजक के साथ कई कार्यकर्ता शामिल थे। कुल्टी विधानसभा सभा के युवा नेता सह उपाध्यक्ष टिंकु वर्मा ने कहा सनातन धर्म मे सभी शुभ कार्य पूजा पाढ़ के साथ ही सम्पन्न होता है। आज भारत पूरे विश्व में एक इतिहास रच रहा है चंद्रयान की सफल परीक्षण का परिचय देकर ,प्रधानमंत्री मोदी जी के सरकार हमारा भारत विकसित और प्रगतिशील देश का सपना पूरा कर रहा है, श्री वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में देश आत्मभारत बन रहा है। ISRO के अनुसार, चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव के निकट सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कोई भी देश सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर पाया है, ऐसे में अगर चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग कर पाता है तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा।