Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर भू माफियायों पर चलेगा निगम का हथोड़ा, जाँच का आदेश*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 67 के हाज़ी नबी नगर इलाके मे स्थित सदाबहार मैदान के निकट दामोदर नदी के किनारे सरकारी जमीन पर इलाके के भू माफियाओं ने अपना अवैध रूप से कब्ज़ा जमा लिया है, भू माफिया उक्त जमीन को अवैध रूप से 20/25 का प्लॉट बनाकर बराकर आराडंगाल व उसके आसपास के इलाके के भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर मात्र एक लाख रुपए मे जमीन उपलब्ध करवा रहे हैं, इलाके के लोग भी सस्ते दर पर मिल रही जमीन के लालच मे आकर भू माफियाओं के चुंगल मे फंस जा रहे हैं और जमीन खरीद ले रहे हैं स्थानीय लोगों की अगर माने तो उन्होंने इलाके मे करीब 35 से ज्यादा प्लॉट खरीद लिये हैं, ऐसे मे उनको अब यह डर सताने लगा है की कहीं जिला प्रशासन की ओर से अगर कार्रवाई हुई और उनका जमीन उनके हाँथ से चला गया तो क्या होगा वह कहाँ जाएंगे क्यों की उन्होंने अपनी मेहनत मजदूरी से पैसे इकठ्ठा कर जमीन ख़रीदे हैं और वहाँ घर बना रहे हैं, जमीन खरीदने वाले यह भी कह रहे हैं की इलाके के रहने वाले किसी मल्लू ने उनको जमीन बेचा है मल्लू का कहना है की वह जमीन उसका है कोई उसका कुछ नही कर सकता उसके पास जमीन के कागजात भी हैं, पर मल्लू से मामले मे पूछे जाने पर उसने मामले से खुदको किनारा करते हुए यह कहा की वह उक्त जमीन के बारे मे कुछ नही जानता और ना ही उसने उक्त जमीन को किसी को बेचा है, जान बूझकर एक साजिस के तहत उसे मामले से जोड़कर फ़साने की कोसिस की जा रही है, हम बताते चलें की जब से दामोदर नदी के किनारे स्थित उक्त जमीन की भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से खरीद बिक्री का मामला सामने आया है तब से इलाके मे हड़कंप का माहौल है भू माफिया मामले से बचने के लिये अपनी ऊँची पहुँच का इस्तेमाल कर रहे हैं

*बिना कागज पत्र जाँच करवाए नही खरीदें कोई भी जमीन, विधान उपाध्याय*

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने बराकर हाजी नबी नगर वार्ड संख्या 67 मे सदाबहार मैदान के नजदीक दामोदर नदी के किनारे सरकारी जमीनों की भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से खरीद बिक्री करने के मामले मे कार्रवाई करने की बात कहते हुए कहा की वह लोगों से अपील करते हैं की वह भू माफियाओं के चक्कर मे ना पड़ें कम पैशों मे जमीन खरीदने के लालच मे आकर ऐसी कोई भी जमीन या घर ना खरीदें जिससे उनको आने वाले समय मे नुकसान हो सकता हो, वह जमीन खरीदने से पहले जमीन की कागज पूरी तरह से पहले जाँच करवा लें जिसके लिये सरकारी कार्यालयों मे सेवा उपलब्ध है, अगर उनको लगता है की जमीन सही है तभी वह जमीन खरीदें, उन्होंने पत्रकारों से भी यह अपील की के वह ख़बरों के साथ -साथ लोगों को थोड़ा जागरूक करने का भी काम करें जिससे भोले भाले लोग भू माफियाओं के चुंगल मे फंसने से बच सकें

*मामला निगम के नजर मे है जल्द होगी दोषियों पर कार्रवाई, इन्द्राणी मिश्रा*

आसनसोल, आसनसोल नगर निगम की एमएमआईसी इंद्ररानी मिश्रा ने बराकर सरकारी जमीन की खरीद बिक्री मामले मे अपना पक्ष रखते हुए कहा की मामला निगम के नजर मे है, मेयर विधान उपाध्याय खुद इस मामले को देख रहे हैं जाँच शुरू हो चुकी है निगम से जाँच की टीम मौके पर गई थी वहाँ टीम ने अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है, अब कोरपोरेशन की तरफ से जो कानूनी प्रकिर्या है वह प्रकिर्या सरकारी जमीन को अवैध रूप से बेच रहे आरोपियों पर होगी

दस वर्षों से चल रहा भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन की सौदेबाजी, टुम्पा चौधरी

बराकर, आसनसोल नगर निगम की वार्ड संख्या 67 की तृणमूल पार्षद टुम्पा चौधरी बराकर हाज़ी नबी नगर इलाके मे स्थित सदाबहार मैदान के निकट दामोदर नदी के किनारे भू माफियाओं द्वारा की जा रही सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा और उसकी खरीद बिक्री मामले पर पत्रकारों के सामने अपना दूसरी बार पक्ष रखते हुए कहा की इलाके मे पिछले दस वर्षों से सरकारी जमीन पर भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा और उसका खरीद बिक्री का काम चल रहा है, सरकारी जमीनों पर घर बनाया जा रहा है, उनका पार्षद बने दो वर्ष 6 महीने ही हुए हैं, ऐसे मे इलाके मे क्या हो रहा क्या नही वह कुछ नही जानती और ना ही उनको इस मामले मे कुछ खबर है उन्होंने यह भी कहा की वह जमीन बिक्री करने नही आई हैं वह समाज की सेवा करने आई हैं, लोगों के लिये कार्य करने आई हैं वह इन सब मामलों मे अपना दीमाग नही लगाना चाहती ना उनका यह काम है और ना ही वह इस मामले मे कुछ कहना चाहती हैं, उन्होंने पत्रकारों से कहा की पत्रकार इस मामले की छानबीन करे की इलाके मे सरकारी जमीनों को अवैध रूप से कौन खरीद बिक्री कर रहा है, उन्होने यह भी कहा की इलाके मे घटी इस घटना को लेकर उन्होंने आसनसोल नगर निगम के इंजिनियर सनातन बाबू व कुमार बाबू का नाम लेते हुए कहा की उन्होंने उनसे अपने वार्ड मे चल रही सरकारी जमीन की भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से खरीद बिक्री मामले पर जाँच करने को कहा था वह इलाके मे जाँच करने गए भी थे पर भू माफिया नही माने साथ मे उन्होंने यह भी कहा की वह इस मामले मे निगम के इंजिनियरों को तो जाँच करने को कहा पर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को कुछ नही कहा, सबसे बड़ी बात यह है की तृणमूल पार्षद टुम्पा चौधरी सोमवार को मिडिया को एक बयान देते हुए कहा था की वह इलाके मे चल रही भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन की खरीद बिक्री के मामले मे ना तो कुछ जानती हैं और ना ही उनको कुछ पता है और ना ही उन्होंने इस मामले मे किसी को कोई शिकायत की है, वहीं जैसे ही यह मामला प्रकाश मे आया और भाजपा नेता जीशान कुरैसी ने मिडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए मामले मे पार्षद की संलिप्तता का आरोप लगाया और यह कहा की तृणमूल पार्षद के इलाके मे सरकारी जमीन की अवैध रूप से खरीद बिक्री हो रही है बराकर पुलिस फाड़ी से लेकर नगर निगम तक को पता है पुरे इलाके के लोग जानते हैं पर पार्षद को इस मामले की जानकारी क्यों नही हुई