Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मदर मेरी हाई स्कूल में शिक्षक दिवस*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित मदर मेरी हाई स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ । इस संबंध में बताया जाता है कि सभी शिक्षण संस्थानो मे सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जाता है । इसी दौरान बराकर शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित मदर मैरी हाई स्कूल में शिक्षक दिवस हरसोलस के साथ मनाया गया ।

इस दौरान सर्वप्रथम सभी लोगों ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया । इसके पश्चात स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान किया गया ।

इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य संगीत आदि प्रस्तुत किया इतना ही नहीं शिक्षक दिवस पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं तथा कुछ अबिभवको ने भी नृत्य कार्यक्रम मे प्रस्तुत होकर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया ।इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष प्रशांत दुधनी ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों में इस दिन को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है ।इसी को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने कई तरह का आयोजन कर उपस्थित लोगों को समक्ष अपनी अपनी कलाओं को प्रस्तुत किया । इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा ने कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

Latest News

Related News