नियामतपुर । भादो महोत्सव के अवसर पर श्री श्याम एवं रानी सती दादी मंदिर नियामतपुर समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन कलश यात्रा और निशान के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन रानी सती दादी का मंगल पाठ का आयोजन किया गया । जिसमें आस पास के क्षेत्र से 151 महिलाओं राजस्थानी परिधान मे सम्मलित होकर रानी सती दादी का मंगल पाठ किया । इस अवसर पर मंदिर कमेटी के रजेश डोकानिया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर कमेटी द्वारा नियामतपुर श्याम एवं रानी शती दादी मंदिर में दो दिवसीय भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सर्वप्रथम दिन नियामतपुर शीतला मंदिर प्रांगण से 101 महिलाएं द्वारा कलश और पुरुषों द्वारा निशान लेकर श्री कृष्ण की झांकी को लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचे। वही शुक्रवार को 151 महिलाओं द्वारा मंगल पाठ की गई जी दादी जी के जीवन पर आधारित है । वही श्याम मंडली द्वारा भजन कीर्तन संगीत मय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं काफी संख्या में लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया । भक्ति कार्यक्रम से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी और श्याम दीवानी में अरुण शंघाई, शंभू अग्रवाल अजय बालोदिया, ललित डोकनिया, अमित अग्रवाल , नवीन गोयंका ,बंटी बोरा ,संदीप डोकनिया, लीलू अग्रवाल, मनीष घेरिय, पिंटू अग्रवाल, संजय संघय, विक्की डोकानिया सहित मंदिर कमेटी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


















