खड़गपुर संवाद | ग्राउंड रिपोर्ट 👉 नगरपालिका के सामने जाम
अन्नपूर्णा भंडार न मिलने पर खड़गपुर नगरपालिका के सामने महिलाओं का विरोध-प्रदर्शन, सड़क जाम!
खड़गपुर: अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने आज खड़गपुर नगरपालिका के सामने जमकर प्रदर्शन किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी महिलाएं नगरपालिका गेट के सामने सड़क पर बैठ गई हैं, जिससे इलाके में भारी जाम लग गया है। बसें, टोटो और अन्य गाड़ियां काफी देर तक फंसी रहीं।
महिलाओं का आरोप है कि बार-बार आवेदन करने के बाद भी उनका नाम सूची में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि भूखे रहने की नौबत आ गई है, इसलिए मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।








