Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*दीपावली के सजावट के सामानों से पूरा बाजार सज धज कर तैयार हो गया है ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । दीपावली के सजावट के सामानों से पूरा बाजार सज धज कर तैयार हो गया है । इस संबंध में बताया जाता है कि दीपावली प्रमुख त्योहारों में से एक है । जिसे प्रायः हिंदू धर्म के सभी लोग बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं । इस दौरान लोग अपने-अपने घरों का रंग रोगन कर विभिन्न तरह की सजावट की सामानों से सुसज्जित कर उसे अलंकृत करते हैं । वही बंगाली समाज में इसे काली पूजा भी कहा जाता है । क्योंकि दीपावली की रात को मां काली की पूजा का आयोजन किया जाता है । जहां लोग पूजा के दौरान नए-नए वस्त्र आभूषण पहनकर काली पूजा घूमने के लिए निकलते हैं । वहीं अन्य लोग अपने-अपने घरों में दीपावली की रात को प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश तथा माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करके पूजा अर्चना करते हैं । इस दौरान लोग बाजार पहुंचकर मूर्तियां पूजन सामग्री तथा अन्य सजावट के समान की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं ।Special Issue Published…