Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल रेल मंडल के बराकर आर पी एफ द्वारा कुल्टी स्टेशन के एल सी गेट पर मिशन जनजागरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । आसनसोल रेल मंडल के बराकर आर पी एफ द्वारा कुल्टी स्टेशन के एल सी गेट पर मिशन जनजागरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया । इस जागरूकता अभियान में एस आई एस एन मुर्मू , विनीत कुमार , अभिषेक कुमार के अलावे अन्य सदस्य उपस्थित थे । इस दौरान लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि चलती हुई ट्रेनों में पत्थर ना मारे क्योंकि उस पत्थर से कोच में सवार व्यक्ति घायल होकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं इसमें उनकी जान भी जा सकती है और ऐसा करना कानूनन अपराध है । वहीं यात्रियों को मानव तस्करी ट्रेसिंग नशाखोरी आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई और बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ को ग्रहण न करें ।

वहीं लोगों को मानव तस्करी जैसे गिरोह से सतर्क रहने की सलाह दी गई और बताया गया कि ऐसी किसी प्रकार की गति विधि दिखाई देने पर या संदेह होने पर आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके इसकी जानकारी दें । ताकि समय रहते राहत बचाव कार्य किया जा सके । वहीं उन्होंने यात्रा के दौरान किसी भी तरह के आपत्तिजनक समान ट्रेन में ले जाने से सख्त मना किया तथा ऐसी वस्तु दिखाई देने पर तुरंत आर पी एफ को सूचना देने का आग्रह किया ।