कुल्टी।नियामतपुर नशा मुक्ति केंद्र में नशा से मुक्ति पाने को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के उपसभापति विष्णु देव नोनिया उपस्थित रहे, उनके साथ पूर्व पार्षद राजू कर्मकार, और तृणमूल नेता राजेश साव सहित कई गणमानय लोग उपस्थित रहे। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक कमलजीत नोनिया ने कहा कि प्रत्येक साल की भांति इस साल भी साल के अंत में जो लोग नशा से मुक्त हुए है और जो लोग इससे मुक्त होने के लिए मुक्ति केंद्र में पहुंचे हैं। उनको लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया जाता है।
सर्वप्रथम राजेश साहू द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर उपसभापति को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि विष्णु देव नानिया ने कहा कि नशा लोगों का
घर जीवन सब बरवाद कर देती है नशा से किसी का भला नहीं होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नोनिया समाज में भी नशा करने वाले काफी संख्या में लोग हैं, साथ ही हमारे एससी कमेटी के अधीक लोग नशा के शिकार हैं। मैं चाहता हूं कि लोग नशा से मुक्त हो और अपने बच्चों के भविष्य और अपने भविष्य की और देखें हमारा समाज जब तक नशा से नहीं मुक्त होगा जब तक शिक्षा के लिए आकर्षित नहीं होगा तब तक हमारा समाज अग्रेषित नहीं हो सकता है। वही क्षेत्र में ड्रगस एडिट हो रहे युवक के ऊपर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस पर हमारी पुलिस अधिकारी काफी कड़ी नजर रखी हुई है। पुलिस इसको रोकथाम के लिए कई छापेमारी भी कर रही है । परंतु आम लोगों को भी सामने आकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना हमारी भी जिम्मेदारी है। मौके पर रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ के प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण चौहान, पश्चिम नीबर्दवान महासचिव अमरदीप चौहान, उपाध्यक्ष अमर प्रसाद, जितेंद्र नोनिया, राजीव कुमार, मां बत्सला भवानी मंदिर कमेटी के सचिव अमित चौहान, उमेश चौहान इत्यादि उपस्थित थे।

















