कुल्टी । तृणमूल कांग्रेस की ओर से कुल्टी के केंदुआ बाजार के सरस्वती मंदिर परिसर मे जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान टीएमसी द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम मे कई तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस नेता पारस साव ने उपस्थित सभी अतिथियों को सम्मानित किया । कार्यक्रम के दौरान आस पास के क्षेत्र के लगभग 200 से अधिक जरूरतमंद लोगो को कंबल प्रदान किया गया । वही कार्यक्रम में उपस्थित केंदुआ हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक जगत नारायण दुबे ने इस कार्य के लिए आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि शिक्षा मात्र धनोपार्जन का जरिया नही है । बल्कि यह समाजिक जीवन जीने का मार्ग है । उसी तरह सामाजिक कार्य करना लोगो के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है । जिससे जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित होते है । वहीं आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन शताब्दी भंडारी ने कम्बल वितरण करने के लिये आयोजकों की सराहना किया । उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस राजनीति के अलावा समाजिक कर्तब्यों का पालन करती है । सरकार एवं समाज की ओर से गरीबों का सेवा ही मुख्य उद्देश्य है।पार्टी नेता तनवीर इमाम ने इस कार्यक्रम के आयोजन करने को लेकर तृणमूल नेता पारस साव को बधाई दी । उन्होंने कहा कि इस इलाके में कई ऐसे युवा व्यवसायी है,जिनके सहयोग से गरीबों को मदद दी जाती है । इस अवसर पर शिक्षक राज कुमार, पार्षद नदीम अख्तर,वकील दास,पूर्व पार्षद अरुण भंडारी, रंजीत राय,हाजी वसीमूल हक,सुमित खाटूवाला, मोहित अग्रवाल, विक्की सर्राफ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे ।



















