सांकतोडिया । कुल्टी विधानसभा अंतर्गत सांकतोडिया के झाल बगान दुर्गामंदिर पास बच्चों में जिला ताइक्वांडो के बैनर तले कराटा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन सांकतोडिया ताइक्वांडो चैंपियन शिप अकादमी ने किया । इस अवसर पर टीएमसी के नेता और समाजसेवी रोहित नोनिया के अलावा क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित थे । वही विनोद साव सोमेश दास गुप्ता मृनल मुखर्जी पार्थों चटर्जी राजीव लायक सहित और भी लोग उपस्थित थे । इस दौरान आयोजक कमिटी के सदस्यो ने श्री नोनिया सहित अन्य गणमान्य लोगो का स्वागत किया । इस अवसर पर श्री नोनिया ने कहा की यह खेल बच्चो के स्वास्थय के साथ साथ उनकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण है । इसकी सहायता से बच्चे किसी भी परिस्थिति मे अपनी सुरक्षा कर सकते है । उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कमिटी सदस्यो की सराहना किया । वही लड़के लड़कियों ने प्रतियोगिता मे कई दाव पेच का प्रदर्शन किया । जिसको देखकर दर्शक आनंद विभोर हो उठे । इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।

















