सांकतोडिया । सांकतोडिया तृणमूल पार्टी कार्यालय मे संगठित तथा असंगठित ऑटो चालकों को लेकर बैठक हुई । इस संबंध में बताया जाता है कि बीते रात ऑटो चालक आपस मे भीड़ गए थे । जिसके बाद बुधवार को कुल्टी ब्लाक आई एन टी टी यू सी के अध्यक्ष बाबू दत्ता के नेतृत्व मे दोनो गुटों के ऑटो चालकों को लेकर सांकतोडिया टीएमसी पार्टी कार्यालय मे बैठक किया । जहां दोनो गुटो के ऑटो चालकों के तनाव को समाप्त कर कुछ नियम बना दिया गया । ताकि दोनो गुट के ऑटो चालक आपस मे मिलजुल कर रहे तथा शांति पूर्वक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करे । दत्ता ने कहा की विवाद से हल नहीं निकलता समस्या का हल निकालने के लिए शांति से काम लेना तथा स्थानीय संगठन के सदस्यो से सुझाव लेना बेहद जरूरी है ।







Post Views: 99










