कुल्टी।कुल्टी एसबीआई बैंक स्थित पूर्व उपमेयर तबस्सुम आरा के कार्यालय के समीप डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलम अकैडमी द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं 63 पूर्व उप मेयर के कार्यालय स्थित कुल्टी यूथ फोरम के सहयोग से रक्त की कमी को दूर करने हेतु एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का विधिवत उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के पूर्व उप मेयर तबस्सुम आरा ने फीता काटकर कर किया । इसके पश्चात एपीजे अब्दुल कलाम अकादमी द्वारा पूर्व उप मेयर तबस्सुम आरा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया । उप मेयर आरा ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है । रक्त की जरूरत हर किसी को किसी भी समय पड़ सकती है । उस समय इसकी अहमियत समझ में आती है । इसलिए हर इंसान को रक्तदान करना चाहिए । रक्तदान करने से कई तरह की होने वाली बीमारियों से लोग सुरक्षित रह सकते हैं । इसके पश्चात उन्होंने रक्तदाताओं को पौष्टिक आहार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।



















