बराकर । पश्चिम बंगाल माध्यमिक की परीक्षा के अंतिम दिन छात्र छात्राओं ने पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया । इस संबंध में बताया जाता है की पश्चिम बंगाल मे माध्यमिक की परीक्षा चल रही थी । इस दौरान पुलिस प्रशासन तथा ट्रैफिक विभाग की ओर चुस्त दुरुस्त व्यवस्था किया गया । ताकि किसी भी परीक्षार्थी को कोई दिक्कत ना हो । इसी क्रम में शनिवार को छात्रों ने बराकर फाड़ी प्रभारी लक्ष्मीनारायण दे तथा ट्रैफिक प्रभारी मोहम्मद अली तथा वार्ड नंबर 66 के पार्षद अशोक पासवान को फूलो का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया । मालूम हो कि पार्षद अशोक पासवान के नेतृत्व में वार्ड नंबर 66 से दो बसों की व्यवस्था की गई थी । जो छात्र-छात्राओं को डिसरगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र तक प्रतिदिन पहुंचाने तथा लाने का कार्य करती थी । जिससे छात्र-छात्राओं को काफी सहायता मिली । इस अवसर पर पार्षद अशोक पासवान ने कहा कि विद्यार्थियों की हर तरह से यथासंभव सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है । जिसकी सिख हमें माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलती है । वहीं उन्होंने प्रशासन के कार्यों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की ।

















