बराकर । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर फाड़ी क्षेत्र के डिसरगढ रोड़ स्थित मेकजिन के झाड़ियों से दो दिन से लापता युवक का शव एक पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया । इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम श्यामसुंदर तंतुबाई उम्र लगभग 28 वर्ष तथा पिता का नाम सनत तंतुबाई बताया गया है । मृतक युवक डिसरगढ क्षेत्र के हाथिनल ग्राम का निवासी है । उसके शव से थोड़ी ही दूर पर उसका टोटो खड़ा पाया गया है । मृतक के लापता होने की जानकारी सांकतोडिया फाड़ी को दी गई थी ।वहीं बराकर फाडी के एएसआई संदीप मुखर्जी ने शव को कब्जे मे कर लिया है तथा शव को पोस्ट माडम मे भेजने की तैयारी कर रही है । हालांकि घटनास्थल पर यह भी जानकारी मिली है कि मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।
Post Views: 155










