Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भाजपा कार्यकर्ता के परिवार पर कथित जानलेवा हमला, महिलाओं से दुर्व्यवहार एवं धमकी के गंभीर आरोप

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

भाजपा कार्यकर्ता के परिवार पर कथित जानलेवा हमला, महिलाओं से दुर्व्यवहार एवं धमकी के गंभीर आरोप

कुल्टी विधानसभा के वार्ड संख्या 58 स्थित धेमोमैन कोलियरी के 6 नंबर शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भव्य आरती एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की निरंतर प्रगति की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

भाजपा नेताओं के अनुसार कार्यक्रम समाप्त होने के कुछ घंटों बाद देर रात भाजपा कार्यकर्ता बी.के. यादव एवं उनके परिवार पर रोहित नोनिया और उसके सहयोगियों द्वारा कथित रूप से सुनियोजित एवं जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि दर्जनों हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों एवं अन्य घातक साधनों से हमला किया। इस हमले में बी.के. यादव, उनके भाई तथा परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की सहायता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया। गर्भवती महिला के पेट में लात मारने, परिवार की महिलाओं को अश्लील एवं जान से मारने की धमकियां देने तथा बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उन्हें सड़क पर घसीटने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावरों ने पूरे परिवार में भय और आतंक का माहौल पैदा करने का प्रयास किया। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं तथा कुछ घायलों के शरीर पर गहरे घाव और कई टांके लगे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के जिला सचिव सत्यजीत दास, जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार “टिंकू” वर्मा, मंडल अध्यक्ष अमर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष सुनील भर सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता देर रात अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। नेताओं ने इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हमला क्षेत्र में बढ़ते राजनीतिक हिंसा, गुंडाराज और भय के वातावरण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने और दबाने के उद्देश्य से इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका मुकाबला करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Latest News