Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पुरुलिया में नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक का आरोप*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पुरुलिया: पुरुलिया जिले के टामना थाना क्षेत्र के दुलमी इलाके में शुक्रवार को बदमाश द्वारा 17 वर्षीय एक नाबालिग पर एसिड फेंक दिये जाने से हड़कंप मच गया। उसे तुरंत पुरुलिया सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
नाबालिग के परिवार के अनुसार, लड़की अपने घर की दूसरी मंजिल की बालकनी पर थी। तभी एक युवक मुंह बांधे हुए आया, इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, बदमाश लड़की पर एसिड बल्ब फेंक कर भाग निकला। घटना में लड़की के शरीर के विभिन्न हिस्से जल गए। नाबालिग की मां तुरंत उसे पुरुलिया सदर अस्पताल लेकर आई। घटना की खबर पाकर पुरुलिया जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में पुरानी दुश्मनी शामिल है। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोप है कि नाबालिग के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। नाबालिग ने घटना के आरोपी एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि, जैसे ही युवक गिरफ्तार हुआ, उसे धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। युवक पर दर्ज केस वापस लेने की धमकी दी गई। इसे लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी।
पुलिस ने धमकी के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि नाबालिग के परिवार ने शिकायत की तो आरोपी युवक का परिवार और बेपरवाह हो गया। एक से बढ़कर एक धमकियां आती रही। कथित तौर पर नाबालिग के परिवार को पैसे की भी पेशकश की गई थी। हालाँकि, उनके परिवार ने पैसे लेने से इनकार कर दिया। तभी ये एसिड अटैक हुआ।

Latest News