Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak
Facebook
Twitter
Youtube
Rss
Breaking
News
Views
Videos
Sports
Religion
literature
Job
Education
International
Menu
Breaking
News
Views
Videos
Sports
Religion
literature
Job
Education
International
Breaking
Prev
Previous
*आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर भाजपा नेता ने जीतेन्द्र तिवारी ने कुल्टी क्षेत्र के वाटर प्रोजेक्ट पर निगम के बिरोध मे भरी हुंकार.* *प्रेस वार्ता कर दी जानकारी*
Next
*गाजियाबाद के बाद अब आसनसोल में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने गई दंपत्ति के साथ मारपीट, थाने मे शिकायत…* *दो दिनों पहले ही हीरापुर के बर्णपुर इलाके मे आठ कुत्तों को जहर खिलाने का मामला आ चूका है सामने…* आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत बर्णपुर एमसीटी पल्ली मे आवारा कुत्तों को खाना खिलाने गई दंपत्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, इस घटना मे पीड़ित दंपत्ति नूपुर शर्मा और संजीव शर्मा ने इलाके के ही दो महिला और एक पुरुष के ऊपर आरोप लगाया है, की जब वह इलाके मे आवारा कुत्तों के दो छोटे -छोटे बच्चों को खाना खिला रहे थे, तभी अचानक से दो महिला और एक पुरुष आ गए और उन्होंने पहले तो दंपत्ति के हाँथ से खाना छीनकर जमीन पर फेंक दिया और फिर उनके साथ बत्तमीजी से पेश आते हुए उनके साथ धक्का -मुक्की शुरू कर दी, जब पीड़ित दमपति ने घटना का विडिओ अपने मोबाईल कैमरे से बनाने का प्रयास किया तो एक महिला ने नूपुर शर्मा को थप्पड़ पे थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद नूपुर जमीन पर जा गिरी, वहीं जब नूपुर के पति ने अपनी पत्नी का बिच बचाव करना शुरू किया तो दोनों महिलाओं के साथ मौजूद व्यिति ने नूपुर के पति के साथ धक्का -मुक्की शुरू करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा, इसके अलावा व्यिति ने दमपति के स्कूटी का चाबी भी छीन लिया और यह धमकी भी देने लगे की जाओ जिसको बुलाना है बुला लाओ चाबी नही मिलेगा, साथ मे व्यक्ति ने यह भी धमकी दी की अगर वह दोबारा कुत्तों को खाना खिलाने आए तो इससे भी बुरा अंजाम उनके साथ होगा, जब पीड़ित दमपति ने उनके ऊपर हमला करने वाले तीनो लोगों के खिलाफ हीरापुर थाने मे शिकायत करने की बात कही और उनके सामने हीरापुर थाने को फोन कर घटना की जानकारी दी तो तीनो आरोपी थोड़े नरम हुए और दमपति को उनकी स्कूटी का चाबी वापस दे दिया, यह धमकी देते हुए की वह दोबारा अगर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने आए या फिर इलाके मे देखे गए तो उनकी खैर नही, तीनो आरोपियों द्वारा दमपति के साथ किए गए मारपीट और बत्तमीजी के साथ -साथ उनके द्वारा दी गई धमकी से पीड़ित दमपति काफी डरे और सहमे हुए हैं, हालांकि उन्होने 22, 08, 2025 को हीरापुर थाने मे तीनो आरोपियों द्वारा किये गए करतूत की लिखित शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन घटना के तीन दिन गुजर जाने के बाद भी हीरापुर थाने द्वारा आरोपियों के ऊपर कार्रवाई के नाम पर कोई ठोस कदम नही उठाने से पीड़ित दमपति मे काफी नाराजगी है, हम बताते चलें की कुछ दिनों पहले ही गाजियाबाद के विजय नगर थाना छेत्र मे आवारा कुत्तों को खाना खिलाने गई एक महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था, जिसका विडिओ भी सोसल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा था, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है, इस घटना मे पीड़ित महिला की पहचान याशिका शुक्ला के रूप में हुई है, जबकि पुरुष की पहचान कमल किशोर खन्ना के रूप में हुई है, हम बताते चलें की दो दिनों पहले ही हीरापुर थाना अंतर्गत बर्णपुर के एमटीसी पल्ली इलाके मे विकाश मंडल नामक एक युवक द्वारा आठ आवारा कुत्तों को जहर खिलाने का मामला सामने आया था, जिस घटना मे 6 कुत्तों की मौत हो गई है, जबकि दो कुत्ते अब भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं, इलाके के पशु प्रेमी उनका इलाज कर दोनों मासूम कुत्तों की जान बचाने की जद्दो जहद मे लगे हैं, इसके अलावा पशु प्रेमियों ने आरोपी युवक के खिलाफ हीरापुर थाने मे शिकायत कर आरोपी की गुरफ़्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव भी किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया
Next
For you
*تلنگانہ کے تحفظ کے عزم کے ساتھ کویتا کا عوامی رابطہ*
कुल्टी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद दखल किये गये सरकारी क़्वार्टरो को भाजपा कर्मियों ने, तृणमूल का अवैध कार्यालय क्वार्टर के मालिक को लौटाया,
भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न, विधायक डॉ. अजय पोद्दार का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
*आसनसोल मंडल ने यात्री सुरक्षा के लिए उन्नत प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ किया*
পশ্চিমবঙ্গ বিধানসভা নির্বাচন ২০২৬-এ বিজেপির ঐতিহাসিক জয়, কুলটি থেকে ডা. অজয় পোদ্দার ৩০,০০০ ভোটে বিজয়ী
Latest News
*تلنگانہ کے تحفظ کے عزم کے ساتھ کویتا کا عوامی رابطہ*
कुल्टी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद दखल किये गये सरकारी क़्वार्टरो को भाजपा कर्मियों ने, तृणमूल का अवैध कार्यालय क्वार्टर के मालिक को लौटाया,
भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न, विधायक डॉ. अजय पोद्दार का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
*आसनसोल मंडल ने यात्री सुरक्षा के लिए उन्नत प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ किया*
পশ্চিমবঙ্গ বিধানসভা নির্বাচন ২০২৬-এ বিজেপির ঐতিহাসিক জয়, কুলটি থেকে ডা. অজয় পোদ্দার ৩০,০০০ ভোটে বিজয়ী
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कुल्टी से डॉ. अजय पोद्दार 30,000 वोटों से विजयी