Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सामाजिक संस्था दामोदर वी केयर फाउंडेशन की ओर से रविवार को दामोदर रेल कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप परिसर में विद्यार्थियों के सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सामाजिक संस्था दामोदर वी केयर फाउंडेशन की ओर से रविवार को दामोदर रेल कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप परिसर में विद्यार्थियों के सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी (हेडक्वार्टर) मोहम्मद हारून के साथ आसनसोल नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक गांगुली उपस्थित थे

इस दौरान दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले 40 छात्र- छात्राओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र, पाठ्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव मिलन कर्मकार ने बताया कि संस्था द्वारा कई साल से विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लगातार सही दिशा में कड़ी मेहनत कर समाज में एक अच्छा नागरिक बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष जयंत गोस्वामी, सचिव मिलन कर्मकार, उज्जवल कर, पन्ना गोस्वामी, अपूर्व गोराई, साधन दास, संतोष कबि सहित लाइब्रेरी के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Latest News

Related News