Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महमूदाबाद में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ* *रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से सीमित संसाधनों में बेहतर जीवन जीने का कौशल*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महमूदाबाद में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ*

*रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से सीमित संसाधनों में बेहतर जीवन जीने का कौशल*

लखनऊ (प्रेस रिलीज/अबूशहमा अंसारी) फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य, डॉ. सीमा सिंह ने की। शिविर में रोवर प्रभारी डॉ. उपेंद्र सिंह एवं रेंजर्स में विशेष सहयोग डॉ. जेबा खान ने प्रदान किया, जबकि प्रशिक्षक संजय कश्यप एवं कुमारी पूजा देवी के सफल निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
शिविर के प्रारंभ में महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा प्रतिभागियों को जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं को तैयार रखने और अनुशासन के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। प्राचार्य ने शिविर का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त शिक्षा जीवन भर उपयोगी सिद्ध होगी तथा सीमित संसाधनों में बेहतर जीवन जीने की कला रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से सीखी जा सकती है।
इसी क्रम में अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर, मोहम्मद सईद ने रोवर्स रेंजर्स को कठिन परिस्थितियों में सरलता के साथ जीवन जीने के तरीकों से अवगत कराया। इतिहास विभाग की प्रोफेसर, ज्योति शाह, जो लंबे समय तक रेंजर्स प्रभारी रह चुकी हैं, ने बताया कि इस प्रशिक्षण के उपरांत युवा समाज के साथ मिलकर अनेक जनहितकारी कार्य कर सकते हैं।
शिविर के प्रथम सत्र में टोली निर्माण, उसकी जानकारी, रोवर्स रेंजर्स के चिन्ह, बाएं हाथ से सलामी देने का सिद्धांत, ध्वज बांधना एवं ध्वज शिष्टाचार पर प्रकाश डाला गया, जबकि द्वितीय सत्र में संस्था का परिचय, प्रशिक्षण मंडल का परिचय, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा एवं वर्दी सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अंत में रोवर प्रभारी, डॉ. उपेंद्र सिंह ने प्राचार्य, समस्त प्राध्यापकगण, प्रशिक्षकों, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं तथा मीडिया से जुड़े सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. विपिन कुमार शुक्ला, प्रोफेसर संजीव कुमार अग्रवाल, प्रोफेसर अनिल विश्रांत, डॉ. आर.पी. सिंह सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।