Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अकबरी मस्जिद गली में पहली बारिश में ही बहा ‘नगर निगम का दावा’, घुटनों तक बहा नाले का गंदा पानी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अकबरी मस्जिद गली में पहली बारिश में ही बहा ‘नगर निगम का दावा’, घुटनों तक बहा नाले का गंदा पानी

बराकर:अभी मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दी भी नहीं है, कि आसनसोल नगर निगम के दावों की पोल पहली भारी बारिश में ही खुल गई। नगर निगम के वार्ड नंबर 67 के अंतर्गत आने वाले अकबरी मस्जिद गली में जलजमाव की समस्या ने स्थानीय प्रशासन के ड्रेनेज सिस्टम की बदहाली को सरेआम उजागर कर दिया है।नमाजियों और दुकानदारों को भारी परेशानी भारी बारिश के कारण इलाके की मुख्य सड़क देखते ही देखते तलाब में तब्दील हो गई। नालों की सफाई न होने के कारण करीब डेढ़ से दो फीट तक नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। स्थिति इतनी बदतर हो गई कि अकबरी मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले नमाजियों को अपने घर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर, इस गंदे पानी के भराव के कारण कई जरूरतमंद दुकानदारों की दुकानों में पानी घुस गया, जिससे स्थानीय व्यवसायियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। कई लोग इस गंदे पानी के बीच से ही गुजरने को मजबूर दिखे।जनता का फूटा गुस्सा: ‘अभी तो पूरा मानसून बाकी है’स्थानीय निवासियों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब मानसून की शुरुआत से पहले का यह हाल है, तो पूरी बरसात में स्थिति कितनी भयावह होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन पर तीखा तंज कसते हुए सवाल उठाया कि सरकारें बदल जाती हैं, लेकिन क्या कभी हमारी सड़कों और नालों की यह बदतर समस्या बदलेगी? स्थानीय लोगों ने आसनसोल नगर निगम से इस समस्या का तुरंत स्थायी समाधान निकालने और नालों की युद्धस्तर पर सफाई कराने की मांग की है।