अभिजीत घटक का वार अनुदान देना रहता तो वह चुनाव घोषणा के 6 महीना पहले ही दे सकते थे।
यह एक मात्र चुनावी जुमला है जिस प्रकार एक समय मोदी जी ने कहा था, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 1500000 जाएगा उसी प्रकार यह भी एक जुमला है।
बंटी खान कुल्टी: कुल्टी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार पोद्दार द्वारा 18 नंबर वार्ड सीतारामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान
भाजपा के घोषणा के अनुसार मातृशक्ति भरोसा कार्ड
का फॉर्म कुल्टी विधानसभा के अठारह नंबर वार्ड के सीतारामपुर अग्रसेन भवन प्रांगण में भरा जा रहा था जिसमें
भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को ₹3000 देने की बात कही जा रही थी। इसका वीडियो वायरल होते ही राजनीति सरगर्मी तेज हो गई वीडियो वायरल होने के बाद आनन फानन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म भरना बंद कर निकल गए.
इस विषय पर डॉ अजय पोद्दार से पूछने पर उन्होंने कहा कि इस विषय कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है, तो क्या तकनीकी कारण है इस विषय पर जांच कर इस पर कुछ बोलेंगे.
पश्चिम बंगाल सरकार की लक्ष्मी भंडार युवा साथी योजना जिसमें प्रत्येक महिलाओं एवं युवाओं को ₹1500 का आर्थिक सहयोग प्रत्येक माह सीधे उनके खाते में दिया जाता है, वहीं अनुसूचित जनजाति को ₹1700 खाते में दिया जा रहा है, उसी पर भाजपा द्वारा ₹3000 देने का चुनावी घोषणा पत्र के समय किया गया था .
वहीं जानकर बताते हैं कि किसी प्रकार का लाभान्वित कार्य या किसी प्रकार का फॉर्म भरना या जमा करना यह सरकारी कर्मचारियों का कार्य है परंतु चुनाव के समय आचार स स्नेहिता। लागू रहती है। उस समय ऐसा कार्य करना गैरकानूनी है। इस पर चुनाव आयोग द्वारा संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई उन लोगों कर सकती है.
वहीं इस विषय पर
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक ने कहा कि
अगर भाजपा को इस प्रकार का वहीं अनुदान देना रहता तो वह चुनाव घोषणा के 6 महीना। पहले ही दे सकते थे। यह एक मात्र चुनावी जुमला है जिस प्रकार एक समय मोदी जी ने कहा था, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 1500000।
जाएगा उसी प्रकार यह भी एक जुमला है चुनाव के कुछ दिन ही बचे हैं।उस समय गरीब परिवार के महिलाओं को भाजपा पार्टी की ओर से बगलाया जा रहा है। उनके सीधेपन का फायदा उठाया जा रहा है, जिससे कि उन्हें चुनावी फायदा मिले. वहीं उन्होंने कहा कि जो फॉर्म भरा जा रहा है उसमें बैंक अकाउंट का कॉलम नहीं है तो जिन महिलाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कहा जा रहा है कि पैसा मिलेगा व पैसा कैसे उसके अकाउंट में जाएगा।
यह सरासर लोगों को बैकूफ बना रही है।आगे उन्होंने कहा कि बहुत सा राज्यों में भाजपा की सरकार है किस राज्य में भाजपा द्वारा घोषणा करने के बाद पैसा दिया गया है ? ये जुमले की सरकार मद जुमलेबाजी कर रही है.
उन्होंने आगे कहा कि इस विषय में पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को इसकी शिकायत की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान ले और जो लोग इस पर जुड़े थे उस पर कानूनी कार्रवाई करें, यह सरासर आचार संहिता का उल्लंघन है.










