Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आईएनटीटीयूसी के नेतृत्व में तृणमूल उम्मीदवार के लिए रैली कर डोर टू डोर प्रचार किया गया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आईएनटीटीयूसी के नेतृत्व में तृणमूल उम्मीदवार के लिए रैली कर डोर टू डोर प्रचार किया गया।

कुल्टी, पश्चिम बर्दवान में राज्य विधानसभा चुनाव का पहला चरण 23 तारीख को होना है।वहीं कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 67,68,69 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक के समर्थन में आईएनटीटीयूसी नेतृत्व में बराकर बस स्टैंड से टीएमसी के सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ एक रैली निकाला गया यह रैली जीटी रोड होते हुए बराकर बेगुनिया मोड़ से स्टेशन रोड होकर विभिन्न वार्डो में टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक के लिए वोट मांगा गया।

जिसमें कुल्टी ब्लॉक 2 के आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष बाबू दत्त पार्षद सुशांतो मांडल, टुंपा चौधरी, पप्पू सिंह, अभिषेक सिंह, नागा मुखर्जी ,शाहनवाज खान, तुनु मुखर्जी सहित कई कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक के पक्ष में वोट देने की अपील की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक कैसे पहुंच रहा है। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों को जारी रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही।

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों का भी अच्छा सहयोग देखने को मिला और कई जगहों पर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Latest News