Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 19.10.2026

आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यात्रियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.10.2026 को आद्रा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन किया गया।

इस क्रम में आद्रा, मधुकुंडा, बांकुड़ा, चांडिल, बाराभूम, सालबनी, बर्नपुर, पुनदाग, बोकारो स्टील सिटी एवं कोटशिला रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ आयोजित किया गया।

‘रेल जन संवाद’ के दौरान यात्रियों से रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में स्वच्छता से संबंधित सुझाव, प्रतिक्रियाएँ एवं उनके अनुभव सम्बन्धी जानकारी प्राप्त किए गई।

इन गतिविधियों के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। यात्रियों से स्वच्छता संबंधी अच्छे कार्यों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में प्रतिक्रियाएँ तथा सुझाव भी प्राप्त किए गए।

ज्ञात हो कि दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य रेलवे अधिकारियों और यात्रियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, स्वच्छता से संबंधित सुझाव एवं प्रतिक्रियाएँ प्राप्त करना तथा यात्री सुविधाओं और रेलवे सेवाओं में सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करना है।

इस दौरान सभी प्रमुख स्टेशनों पर वरिष्ठ रेलवे अधिकारी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे, जबकि अन्य स्टेशनों पर शाखा अधिकारी, नामित अधिकारी तथा स्टेशन प्रबंधक गतिविधियों का समन्वय करेंगे। संवाद कार्यक्रम के बाद संबंधित स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई तथा स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्वच्छ एवं सुखद वातावरण बनाए रखने के महत्व को और अधिक सुदृढ़ करना है।

आद्रा मंडल स्वच्छता, यात्री सहभागिता एवं बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडल द्वारा यात्रियों एवं आमजन से रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील करता है।

Latest News

Related News