Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

 

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 18.10.2026

आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यात्रियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में आज दिनांक 18.10.2026 को बांकुड़ा, चांडिल एवं बर्नपुर रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रियों से स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में साफ-सफाई से संबंधित सुझाव एवं प्रतिक्रियाएँ प्राप्त की गईं। यात्रियों ने इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

‘रेल जन संवाद’ के माध्यम से यात्रियों से प्राप्त सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं को स्वच्छता व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण इनपुट के रूप में लिया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

आद्रा मंडल स्वच्छता, यात्री सहभागिता एवं बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडल द्वारा यात्रियों एवं आमजन से रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की जाती है।