Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“आद्रा मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत शपथ ग्रहण एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 26.10.2026

“आद्रा मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत शपथ ग्रहण एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन”

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत “Probity for Prosperity” (समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा) थीम पर आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा, श्री मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय मे किया गया। जिसमे मंडल कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के किसी भी रूप से दूर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक/लघु नाट्य प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से ईमानदारी, नैतिक आचरण, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति के महत्व को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्य इकाइयों एवं अन्य कार्यालयों में भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेल कर्मचारियों एवं आमजन को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य रेलवे में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता की संस्कृति को सुदृढ़ करना तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य वातावरण को बढ़ावा देना है।