Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल इंडोर स्टेडियम में गूंजा योग का संदेश, रौशनी योगा सेंटर ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल इंडोर स्टेडियम में गूंजा योग का संदेश, रौशनी योगा सेंटर ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सैकड़ों महिलाओं और बच्चियों ने किया योगाभ्यास, विधायक कृष्नेन्दु मुखर्जी, जितेंद्र तिवारी और जिलाशासक एस. पन्नाबलम व पुलिस कप्तान प्रणव कुमार रहे मुख्य अतिथि

आसनसोल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आसनसोल इंडोर स्टेडियम में महिला संचालित रौशनी योगा सेंटर की ओर से भव्य योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व को समझा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक कृष्नेन्दु मुखर्जी, वरिष्ठ राजनीतिक नेता जितेंद्र तिवारी तथा पश्चिम बर्धमान के जिलाशासक एस. पन्नाबलम, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर पर्णव कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया। रौशनी योगा सेंटर की प्रशिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। अतिथियों ने सेंटर द्वारा महिलाओं और बच्चियों को योग के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
योग दिवस के इस आयोजन ने आसनसोल में स्वास्थ्य, जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का एक सकारात्मक संदेश दिया।

Latest News