Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नियामतपुर पुलिस चौकी में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पुलिसकर्मियों ने सीखे सेहत के गुर

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नियामतपुर पुलिस चौकी में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पुलिसकर्मियों ने सीखे सेहत के गुर

कुल्टी:देश और राज्य के साथ-साथ आज पश्चिम बर्धमान जिले में भी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आज सुबह ठीक 6:00 बजे आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस चौकी (फैंडी) परिसर में एक योग शिविर का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम नियामतपुर चौकी के प्रभारी मिहिर कुमार दे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में चौकी के सभी पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और सिविक वॉलिंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ मिलकर विभिन्न योग आसन और प्राणायाम किए।प्रभारी अधिकारी मिहिर कुमार दे ने इस मौके पर कहा कि पुलिस कर्मियों की व्यस्त जीवनशैली में तनाव मुक्त और स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि आज योग दिवस पर जहां एक ओर कोलकाता के रेड रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य नेताओं की मौजूदगी में ऐतिहासिक मुख्य कार्यक्रम हुआ, वहीं नियामतपुर पुलिस चौकी ने भी इस मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। जिले के अन्य सरकारी व निजी दफ्तरों और स्कूलों में भी योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Latest News