प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2025/09/03
आसनसोल, 1 सितंबर 2025:
आज (01.09.2025) आसनसोल मंडल के मधुपुर-जसीडीह-चितरंजन-जामताड़ा सेक्शन पर माननीय मजिस्ट्रेट श्री जूलियन आनंद टोप्पो और अधीक्षक-सीआईटी(जी)/आईसी/मधुपुर की उपस्थिति में प्रातः 06:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक मजिस्ट्रेट जाँच की गई। निरीक्षण में ट्रेन संख्या 18622 (मधुपुर-जसीडीह), 12024 (जसीडीह-चित्तरंजन), 12303 (चित्तरंजन-जामताड़ा) और 13332 (जामताड़ा-मधुपुर) शामिल थीं।
इस विशेष अभियान के दौरान, बिना टिकट और अनियमित यात्रा के 242 मामले पकड़े गए, जिसके परिणामस्वरूप उल्लंघनकर्ताओं से किराया और जुर्माने के रूप में ₹85,110/- वसूले गए।
बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने और बेहतर यात्री सेवाएँ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आसनसोल मंडल में नियमित अंतराल पर मजिस्ट्रेट जाँच की जाती है। इस तरह के अभियान न केवल मूल्यवान रेलवे राजस्व की रक्षा करते हैं, बल्कि अनुशासन बनाए रखने और वास्तविक यात्रियों के लिए एक सुगम और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव प्रदान करने में भी योगदान देते हैं।
Press Release No.: ER/ASN/2025/09/03
*ASANSOL DIVISION DRIVE AGAINST TICKETLESS TRAVEL BENEFITS GENUINE PASSENGERS*
Asansol, 1 September 2025:
A Magistrate Checking was conducted today (01.09.2025) over the Madhupur–Jasidih–Chittaranjan–Jamtara section of Asansol Division in the presence of Hon’ble Magistrate Shri Julian Anand Toppo, along with Sup-CIT(G)/IC/Madhupur, from 06:00 hrs. to 14:00 hrs. The inspection covered train services 18622 (Madhupur–Jasidih), 12024 (Jasidih–Chittaranjan), 12303 (Chittaranjan–Jamtara) and 13332 (Jamtara–Madhupur).
During this special drive, 242 cases of ticketless and irregular travel were detected, resulting in the realization of ₹85,110/- as fare and penalty from offenders.
Magistrate Checkings are conducted at regular intervals in Asansol Division with the objective of curbing ticketless travel and ensuring better passenger services. Such drives not only protect valuable railway revenue but also contribute to maintaining discipline and providing a smooth and hassle-free travel experience for genuine passengers.








