प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/05/28
*आसनसोल मंडल ने “स्पॉट इट, रिपोर्ट इट, वी आर ऑन इट” स्वच्छता अभियान शुरू किया*
*यात्रियों को अस्वच्छ क्षेत्रों की रिपोर्ट करने के लिए सशक्त बनाया गया; रेलवे टीमें 30 मिनट के अंदर जवाब देंगी*
आसनसोल, 14 मई 2026:
स्टेशन की स्वच्छता और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में नागरिकों की भागीदारी वाली एक बड़ी पहल के तहत पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल 16 मई से 30 मई, 2026 तक मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर “स्पॉट इट, रिपोर्ट इट, वी आर ऑन इट” नामक एक विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करेगा।
इस अभियान को इस तरह से तैयार किया गया है कि यात्री रेलवे परिसर को स्वच्छ और हाइजीनिक बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। स्टेशन परिसर के भीतर कूड़ा-कचरा, गंदगी, थूकना या कोई अन्य अस्वच्छ स्थिति देखने पर यात्री तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर एक तस्वीर अपलोड करके और @DrmAsansol को #ERChallenge हैशटैग के साथ टैग करके मामले की रिपोर्ट कर सकते हैं। शिकायतें ‘रेल मदद’ और मंडल के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी दर्ज की जा सकती हैं।
किसी भी प्रकार का वैध शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित रेलवे कर्मचारी 30 मिनट के अंदर सुधारात्मक कार्रवाई करेंगे, जिससे स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर त्वरित ध्यान सुनिश्चित होगा और हाइजीनिक स्थितियां तेजी से बहाल होंगी।
यह अभिनव अभियान प्रौद्योगिकी, जन भागीदारी और त्वरित क्षेत्रीय कार्रवाई को मिलाकर एक अधिक जवाबदेह और संवेदनशील स्वच्छता तंत्र तैयार करता है। समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान करने और उनकी रिपोर्ट करने में यात्रियों को सीधे तौर पर शामिल करके यह पहल रेलवे प्रशासन और यात्रा करने वाली जनता के बीच एक सुदृढ़ साझेदारी स्थापित करना चाहती है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कूड़ा न फैलाकर और स्टेशन परिसर में जहाँ-तहाँ न थूक कर तथा ध्यान देने योग्य किसी भी अस्वच्छ क्षेत्र की तुरंत रिपोर्ट करके इस अभियान का समर्थन करें। रेलवे परिसर के भीतर कूड़ा फैलाना और थूकना ‘रेलवे अधिनियम’ के तहत दंडनीय अपराध है, और ऐसा करने वालों पर ₹500 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
इस केंद्रित पहल के माध्यम से आसनसोल मंडल का उद्देश्य स्वच्छता के उच्चतम मानकों को सुदृढ़ करना और यात्रियों को एक सुरक्षित, स्वस्थ और अधिक सुखद यात्रा वातावरण प्रदान करना है।
स्पॉट इट। रिपोर्ट इट। वी आर ऑन इट। #ERChallenge
Press Release No.: ER/ASN/2026/05/28
*ASANSOL DIVISION LAUNCHES “SPOT IT, REPORT IT, WE ARE ON IT”
CLEANLINESS DRIVE*
*Passengers Empowered to Report Unclean Areas; Railway Teams to Respond Within 30 Minutes*
Asansol, 14 May 2026:
In a major citizen-participation initiative to further improve station cleanliness and passenger amenities, Asansol Division of Eastern Railway will launch a special cleanliness campaign titled “Spot it, Report it, We are on it” from 16 May to 30 May 2026 across all the stations under the Division.
The campaign is designed to enable passengers to play an active role in maintaining clean and hygienic railway premises. Passengers noticing litter, garbage, spitting or any other unhygienic condition within station premises may immediately report the matter by uploading a photograph on the social media platform X and tagging @DrmAsansol with the hashtag #ERChallenge. Complaints may also be lodged through Rail Madad and the Division’s official social media platforms.
Upon receipt of a valid complaint, the concerned railway staff will take corrective action within 30 minutes, ensuring prompt attention to cleanliness-related issues and swift restoration of hygienic conditions.
This innovative campaign combines technology, public participation and rapid field response to create a more accountable and responsive cleanliness mechanism. By directly involving passengers in identifying and reporting problem areas, the initiative seeks to establish a strong partnership between the Railway administration and the travelling public.
Passengers are requested to support this drive by refraining from littering and spitting and by promptly reporting any unclean area requiring attention.
Littering and spitting within railway premises are punishable offences under the Railways Act, and offenders are liable to a fine of up to ₹500.
Through this focused initiative, Asansol Division aims to reinforce the highest standards of cleanliness and provide passengers with a safer, healthier and more pleasant travel environment.
Spot it. Report it. We are on it. #ERChallenge










