प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2025/10/33
आसनसोल, 14 अक्टूबर 2025:
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और विशेष अभियान 5.0 के तहत आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे ने आसनसोल, रानीगंज, अंडाल, सीतारामपुर, पानागढ़, चित्तरंजन, जसीडीह और सिउड़ी स्टेशनों पर “सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों, विक्रेताओं और स्टाफ को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा देना था।

अभियान के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और स्टेशन परिसर एवं रेलवे कॉलोनियों में गहन स्वच्छता अभियान चलाए गए। जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक घोषणा, पोस्टर, बैनर और यात्रियों व विक्रेताओं के साथ सीधे संवाद का भी सहारा लिया गया।
सिंगल यूज़ प्लास्टिक के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंड लगाया गया, जबकि विक्रेताओं को जैव-अपघटनशील और पुन: प्रयोज्य सामग्री के उपयोग की सलाह दी गई। रेलवे कॉलोनियों में ई.एन.एच.एम. विभाग के पर्यवेक्षक और स्टाफ ने स्वच्छ और हरित परिवेश के संदेश को फैलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
ये प्रयास मंडल में स्वच्छ और स्वस्थ रेलवे वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों, यात्रियों और स्थानीय समुदाय की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।



Press Release No.: ER/ASN/2025/10/33
*AWARENESS CAMPAIGN ON “NO TO SINGLE USE PLASTIC” CONDUCTED UNDER SWACHHATA PAKHWADA 2025 AND SPECIAL CAMPAIGN 5.0 OVER ASANSOL DIVISION*
Asansol, October 14, 2025:
As part of Swachhata Pakhwada 2025 and Special Campaign 5.0, Asansol Division of Eastern Railway organized extensive awareness campaigns on the theme “No to Single Use Plastic” at various stations including Asansol, Raniganj, Andal, Sitarampur, Panagarh, Chittaranjan, Jasidih and Siuri. The campaigns aimed to educate passengers, vendors and staff about the harmful effects of single-use plastic and to promote the use of sustainable and environment-friendly alternatives.
During the drive, the functioning of Plastic Bottle Crushing Machines at major stations was reviewed to ensure effective plastic waste management. Intensive cleanliness drives were carried out in station premises and railway colonies to discourage the use of single-use plastic. Awareness was spread through public announcements, posters, banners and direct interaction with passengers and vendors.
Penalties were imposed on offenders found spitting or violating the ban on single-use plastic. Vendors were advised to adopt biodegradable and reusable materials for packaging. Awareness programmes were also conducted in railway colonies by the EnHM Department supervisor and staff to spread the message of clean and green surroundings.
The activities undertaken across Asansol Division under Swachhata Pakhwada 2025 and Special Campaign 5.0 reflected collective efforts towards maintaining a cleaner and healthier railway environment.










