Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कहीं बिहार की तरह झारखंड मे तो नही शुरू हुआ पकड़ौआ विवाह का परचलन…*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*धनबाद बलियापुर के एक नाबालिक युवक की अपहरण कर उसे बंधक बनाकर जबरन शादी करने का सनसनी खेज मामला आया सामने…*

*पीड़ित युवक की माँ ने चार दिनों से लापता अपने नाबालिक बेटे को सकुशल वापस पाने के लिये थाने मे की लिखित शिकायत…*

*धनबाद पुलिस अधिक्षक से अविलम्ब न्याय की गुहार भी लगाई*

*धनबाद* , झारखंड धनबाद के बलियापुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, इस घटना मे बलियापुर थाना अंतर्गत बाघमारा इलाके के रहने वाले 17 वर्षीय युवक गौतम महतो को कुछ लोगों ने चार दिनों पहले अपहरण कर उसको बंधक बनाकर किसी ययुवती के साथ जबरन शादी कर दी है, जिसकी एक लिखित शिकायत गौतम की माँ ललिता देवी ने बलियापुर थाने मे की है, इसके अलावा उन्होंने मामले मे अविलम्ब कार्रवाई की मांग करते हुए धनबाद के पुलिस अधिक्षक का भी दरवाजा खटखटाया है, ललिता देवी की अगर माने तो उनका नाबालिक और एक लौता बेटा गौतम 8 नवंबर की शाम करीबन चार बजे बलियापुर स्थित अपने घर से बलियापुर बाजार एक मोटरसाईकल से निकला था, यह कहकर की वह आधे घंटे मे घर आ जाएगा, पर जब आधा घंटा बीत गया और वा वापस घर नही आया तो गौतम की माँ ने गौतम को फोन किया, गौतम ने बताया वह सिंदरी आ गया है, बस थोड़ी देर मे वापस घर आ रहा है, जिसके बाद से गौतम का मोबाईल बंद हो गया, गौतम की माँ ललिता देवी लगातार अपने बेटे से बात करने के लिये फोन कर रही हैं, पर गौतम का नबर बंद बता रहा है, वहीं ललिता देवी ने गौतम के तमाम दोस्तों को भी फोन किया यह जानने के लिये की गौतम कहाँ है, पर कहीं से भी गौतम की कोई सुराग नही मिली, जिसके बाद वह अपने सगे सम्बन्धियों को फोन कर गौतम की खोज लेने लगी पर गौतम का वहाँ भी कोई अता -पता नही चला, 9 तारीख को 9798874972 मोबाईल नंबर से ललिता देवी को एक व्यक्ति ने फोन किया और यह कहने लगा की तुमहारा बेटा का नाम गौतम है, गौतम सही सलामत उनके पास है और उसकी विवाह कर दी गई है, वो भी गौतम की मर्जी से, अगर तुमलोग गौतम की सलामती चाहते हो या फिर अपनी तो चुपचाप बिना किसी को कुछ बताए कतरास आकर हमारे नंबर पर फोन करो और लिखा पढ़ी के साथ गौतम और उसकी पत्नी को अपने घर ले जाओ, अगर ज्यादा कुछ इधर -उधर किए तो उसका अंजाम तुमलोगों को बहोत भारी पड़ेगा, ललिता देवी ने फोन करने वाले सक्स को जवाब देते हुए यह कहा भी की उसका बेटा नाबालिक है, आपलोग जो कोई भी हैं, आप गलत कर रहे हैं, आप किसी भी नाबालिक बच्चे को इस तरह अपहरण कर उसे बंधक बनाकर उसकी जबरन शादी नही कर सकते, यह सुनकर उस व्यक्ति ने फोन  काट दिया, ललिता देवी को यह कहते हुए, की वह उनका कुछ नही कर सक्ति वह जो कह रहे हैं, वह उनको मानना पड़ेगा नही तो गौतम की लाश तक उनको नही मिलेगी और उनको भी वह नही छोड़ेंगे, ललिता देवी की अगर माने तो पिछले चार दिनों से कभी -कभी जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर से मैसेज आ रहा कोई गौतम बनकर मैसेज कर रहा है, वह जब फोन कर रहे हैं तो कोई फोन उठा भी नही रहा है, ऐसे मे उनको यह भय लग रहा है की उनका बेटा सही सलामत है या फिर नही, जिसको लेकर वह डर और भय के साथ बलियापुर थाने और धनबाद के पुलिस अधिक्षक से मदद और न्याय की गुहार लगा रही हैं