कांग्रेस प्रत्याशी रवि यादव के चुनाव प्रचार में सचिन पायलट डॉक्टर इरफान अंसारी कुल्टी शिव मेला मैदान पहुंचे

कुल्टी : कुल्टी विधानसभा कांग्रेस के प्रत्याशी रवि यादव के समर्थन में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट नियामतपुर शिव मेला मदान पहुंचे। उनके साथ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व सांसद पुरकार अंसारी ने रवि यादव के समर्थन में कुल्टी वासियों से हाथ के निशान में वोट करने की अपील की.
वहीं देखा गया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार समय के बाध्यता को देखते हुए श्री पायलट हेलीपेड में ही लोगों को संबोधित करते हुए रवि यादव के समर्थन में
वोट देने की अपील की.
कुल्टी प्रत्याशी रवि यादव के समर्थन में कांग्रेस द्वारा एक सभा का आयोजन सीतारामपुर स्टेशन रोड के नियामतपुर शिव मंदिर मेला मैदान में किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्य वक्ता के रूप में आने वाले थे, परन्तु उनके आने में विलंब होने के कारण चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार समय की पाबंदी को देखते हुए अपने हेलीकॉप्टर से उतरकर। मेला मैदान के हेलीपेड में ही
लोगों को संबोधित करते हुए समय की पाबंदी की बात करते हुए रवि यादव के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार पूरे राज्य में
अकेले ही चुनाव लड़ रही है। किसी गठबंधन के साथ कांग्रेस इस बार चुनाव नहीं लड़ी है, जिसे कांग्रेस सीटों में बढ़ोतरी के साथ वोट पर्सेंटेज में भी बढ़ोतरी होगी हमारे सभी उम्मीदवार खूब मेहनत कर रहे हैं। फल जनता जरूर देगी, वहीं उन्होंने एक सवाल का जवाब में कहा कि
जो लोग कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में शून्य कह रहे हैं उन्हीं का हाथ पकड़कर आज मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठी हुई है. 4 तारीख को जनता अपना फैसला सुनाएगी इसका इंतजार करें.
वहीं जामताड़ा के विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि पांच साल में चुनाव एक बार आता है आप लोग सोच विचार कर वोट करें। एक और भाजपा जो लोगों को जात पात में विभाजित कर रही है, जिसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रैलियां में भीड़ कम होती है और बुलडोजर ज्यादा पहुंच रहे हैं। ये लोगों को भय दिखाकर चुनाव करवाना चाहती है. वहीं ममता बनर्जी का सिंडिकेट राज्य बंगाल को स्वाशिक्षा, हर मामले में पिछड़े धकेल का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि एकमात्र विकल्प कांग्रेसी है जो आम लोगों के साथ खड़ी है.
यह धरती सुभाचन्द्र बोस की धरती है यहां के लोग डरने वाले नहीं हैं.
आगे उन्होंने कहा कि मेरा विधानसभा क्षेत्र बंगाल से सटा हुआ है, कभी भी किसी प्रकार की कार्य हो तो हमसे बिना झिझक संपर्क करें।
हमारा दरवाजा हमेशा खुला है।साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार का भी कार्य हो जनता के कार्य के लिए हम हमेशा तत्पर हैं.
मालूम हो कि सचिन पायलट
की सभा की अनुमति को लेकर गत रविवार को नियामतपुर मोड़ में हाई वोल्टेड ड्रामा हुआ सड़क जाम हुई। झारखंड के पूर्व सांसद फुरगान अंसारी पहुंचे चुनाव अधिकारी और पुलिस कमिश्नर से बात की। उसके बाद।
अनुमति दी गई रवि यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन तृणमूल और भाजपा के इशारे में कार्य करते हुए हम लोगों को अनुमति देने में विलंब किया, जिससे कि श्री सचिन पायलट हमारे मंच में समय न दे सके और चुनाव आयोग के नियमों को मानते हुए हेलीपेड में ही लोगों को संबोधित करते हुए रवाना हो गए.










