*श्रद्धालुओं के लिए श्मशान काली मंदिर के पास बना स्थायी पुल*
कुल्टी। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार के प्रयास से वार्ड 19 स्थित श्मशान काली मंदिर के पास घुरघुरया नदी पर 30-35 फुट लंबा स्थायी पुल बनाया गया है।
यह पुल वार्ड 19 और 20 की सीमा पर है। सावन में हर हफ्ते 5-10 हजार श्रद्धालु यहां से चंद्रचूड़ बाबा मंदिर जल चढ़ाने जाते हैं। तेज बहाव के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा बड़ी समस्या थी।
पिछले कई सालों से लोग यहां पुल की मांग कर रहे थे। पहले अस्थायी रस्सी या संकरे रास्ते से नदी पार करनी पड़ती थी। इस साल सावन के शुरुआती 2 हफ्ते भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्थायी पुल बनवाया था।
अब आसनसोल नगर निगम के माध्यम से स्थायी पुल बन जाने से श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
भाजपा नेता टिंकू वर्मा ने कहा कि जनता की समस्या का तुरंत समाधान करना ही भाजपा की प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं ने मंत्री और प्रशासन का आभार जताया।










