Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी के राधानगर में बदहाल सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, घंटों किया चक्का जाम

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी के राधानगर में बदहाल सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, घंटों किया चक्का जाम

कुल्टी: आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 102 अंतर्गत राधानगर से चिनाकुरी तक जाने वाली सड़क की जर्जर हालत ने स्थानीय ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही आक्रोशित निवासियों ने राधानगर दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया।

काउंसलर पर अनदेखी का आरोप

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि स्थानीय काउंसलर को इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल खोखले आश्वासन ही मिले। ग्रामीणों ने साफ लहजे में कहा कि जब तक सड़क की मरम्मत का काम ठोस रूप से शुरू नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटा अवरोध

पथ अवरोध की खबर मिलते ही नियामतपुर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और संबंधित विभाग से बात कर जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। पुलिस के भरोसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क से अवरोध हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

ग्रामीणों की चेतावनी

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की सूरत नहीं बदली, तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल सड़क की बदहाली के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।