Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी के वार्ड 71 के बृन्दावन गली क्षेत्र मे चुनाव के बाद पिने के पानी की आपूर्ति बाधित लोगो ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन.

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी के वार्ड 71 के बृन्दावन गली क्षेत्र मे चुनाव के बाद पिने के पानी की आपूर्ति बाधित लोगो ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन.

 

कुल्टी. कुल्टी के वार्ड 71 में चुनाव के बाद से पेयजलापूर्ति नही होने से मचा हाहाकार, इसे मामले को लेकर एक बार फिर मंगलवार को महिलाओं ने कुल्टी बीएनआर स्थित जीटी रोड को जाम कर किया बिरोध प्रदर्शन, मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नं0 71 के कुल्टी बीएनआर इलाके एवं वृंदावन गली में पेयजलापूर्ति नही होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद व नगर निगम के बोरो चेयरमैन शताब्दी भंडारी से शिकायत की।लेकिन जब बोरो चेयरमैन के आश्वासन के बावजूद भी इलाके मे पेयजलापूर्ति नही की गयी,तो स्थानीय महिलाओं ने लगभग आधा घँटे तक जीटी रोड जाम कर दिया।महिलाओं ने बताया कि दो दिन पूर्व भी इस इलाके में पेयजलापूर्ति नही की गयी थी।उसके बाद रानीतालाव रोड जाम किया गया।पुलिस के आश्वासन के बाद इलाके में पेयजलापूर्ति की गयी थी।उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद की उदासीनता के कारण पेयजलापूर्ति नही की गयी।वहीं जीटी रोड जाम होने की सूचना मिलते ही कुल्टी थाना के नव नियुक्त प्रभारी ए.एस.महापात्रा पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुँचे।पुलिस ने महिलाओं से रोड जाम हटाने की अपील की।लेकिन महिलाओं ने सड़क जाम नही हटाया।वही इसकी खबर मिलते ही सीआरपीएफ के उच्च अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान के साथ कुल्टी बीएनआर स्थित जीटी रोड पहुँचे।सीआरपीएफ के अधिकारी ने पुलिसकर्मियों के समक्ष कहा जनता तक पेयजल उपलब्ध कराना मौलिक अधिकार है।उन्होंने कहा कि समय पर नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराना होगा एवं हाईड्रेंन की सफाई करना होगा।उन्होंने महिलाओं से कहा कि यदि इलाके में पेयजल उपलब्ध नही हो रहा है,तो उन्हें इसकी सूचना अवश्य दें।सीआरपीएफ के अधिकारी के आश्वासन के कुछ ही देर बाद इलाके में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की गयी।वहीं स्थानीय पार्षद व बोरो चेयरमैन शताब्दी भंडारी ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण समय पर पेयजलापूर्ति नही की गयी।शीघ्र ही सभी इलाके मे पेयजलापूर्ति की जायेगी।