Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, थाना मोड़ पर खुला ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्र’ सुनील बंसल ने किया उद्घाटन, अग्निमित्रा पाल समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद; जनसमस्याओं के समाधान और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, थाना मोड़ पर खुला ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्र’

सुनील बंसल ने किया उद्घाटन, अग्निमित्रा पाल समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद; जनसमस्याओं के समाधान और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर

कुल्टी। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक गतिविधियों के बीच कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के थाना मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी ने ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्र’ की शुरुआत कर जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने की पहल की। भाजपा के केंद्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल के प्रदेश प्रभारी सुनील बंसल ने विधिवत रूप से सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया।

दुर्गापूजा के उत्सवी माहौल में आयोजित उद्घाटन समारोह में ढाक की थाप, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच अतिथियों का स्वागत किया गया। बंगाल की परंपरा और संस्कृति की झलक के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार की नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल, आसनसोल संगठनात्मक जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, आसनसोल विभाग प्रभारी एवं बड़जोड़ा के विधायक बिलेश्वर सिन्हा, सह-प्रभारी सुनील रुद्र मंडल, बाराबनी के विधायक अरिजीत राय, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी तथा रानीगंज के विधायक पार्थ घोष सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहेगा सेवा केंद्र

भाजपा नेताओं के अनुसार, इस सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों से सीधा संपर्क स्थापित करना, उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करना है। केंद्र के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए एक स्थानीय मंच उपलब्ध कराने और जनसेवा से जुड़े कार्यों को गति देने की योजना है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के देशप्रेम, त्याग और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को केंद्र में रखकर इस सेवा केंद्र को जनकल्याण और स्थानीय विकास से जोड़ने की बात कही गई। अब इस पहल की वास्तविक सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि आम लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनके समाधान के लिए कितनी प्रभावी कार्रवाई की जाती है।

Latest News