Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर इंद्र मोहन सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर इंद्र मोहन सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं।

पुरुलिया : पुरुलिया जिला एग्जेक्युटिव कमेटी के सदस्य इंद्र मोहन सिंह ने भारतवासियों सहित परबेलिया, दुबेश्वरी और नितुरिया क्षेत्र के लोगों को दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल आस्था नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
इंद्र मोहन सिंह ने कहा कि परबेलिया, दुबेश्वरी और नितुरिया क्षेत्र में हर वर्ष दुर्गापूजा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इस बार भी गांव-गलियों में पंडाल सजाने, मूर्ति स्थापना, आलोक सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब खुलकर, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की तैयारी में हैं।
जिला एग्जेक्युटिव कमेटी सदस्य ने कहा कि देश में हिंदू, मुस्लिम सहित सभी समुदायों के लोग भाई हैं और त्योहारों का संदेश सद्भाव व एकजुटता का है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले लोग भय के माहौल में रहते थे, जबकि अब पर्व खुलकर मनाने का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था पर उचित ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन अब इन मुद्दों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
इंद्र मोहन सिंह ने आगे कहा कि दुर्गापूजा के अवसर पर सभी पूजा कमेटियों को उन्हें जो सहायता राशि मिलनी थी मिल चुकी जिससे हर स्थानीय कमेटी बिना वित्तीय दिक्कत के भव्य आयोजन कर सके। उन्होंने कहा कि पूजा आयोजन में स्थानीय युवा, महिलाएं और कलाकार बड़ी भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका उत्साह बनाए रखना जरूरी है।
अंत में उन्होंने कहा कि मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सौहार्द लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से त्योहारों के दौरान शांति, एकता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Latest News