Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद दखल किये गये सरकारी क़्वार्टरो को भाजपा कर्मियों ने, तृणमूल का अवैध कार्यालय क्वार्टर के मालिक को लौटाया,

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी।कुल्टी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद दखल किये गये सरकारी क़्वार्टरो को भाजपा कर्मियों ने, तृणमूल का अवैध कार्यालय क्वार्टर के मालिक को लौटाया, वही कुल्टी मे बराकर के आधा दर्ज़न तृणमूल ओर यूनियन कार्यालय पर भाजपा का कब्ज़ा, लहराया भाजपा का झंडा.

पश्चिम बंगाल राज्य मे भाजपा की पुर्ण बहुमत की सरकार आने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में अशांति की तस्वीर देखी गई, साथ ही कई तृणमूल कार्यालयों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। आज मंगलवार को पश्चिम बर्दवान के कुल्टी क्षेत्र में मंगलवार को कुल्टी कॉलेज रोड पर तृणमूल युवा नेता जतिन गुप्ता के ‘एगिये बांग्ला’ कार्यालय पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। इसके बाद 72 नंबर वार्ड तृणमूल कार्यालय पर कब्जा करने को लेकर तनाव फैल गया, बराकर बस स्टैंड स्थित तृणमूल के मिनी बस यूनियन कार्यालय, ऑटो यूनियन कार्यालय, फारवर्ड ब्लॉक के कार्यालय, बराकर चेकपोस्ट पर बिसीसीएल की जमीन पर बने अवैध कार्यालय, बैगुनिया मे तृणमूल पार्षद के कार्यालय को अपने कब्जे मे करते हुवे भाजपा का झंडा लहराया, इस घटना से पुरे बराकर कुल्टी क्षेत्र मे हड़कंप सा माहौल कायम हो गया

खबर मिलते ही बराकर पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

मामले पर भाजपा बिधायक ने कहा की जीत की ख़ुशी के बाद बिगत 34 वर्षो तक बाम ओर पिछले 15 वर्षो तक तृणमूल के शासन मे जिस प्रकार अत्याचार आम जन भाजपाइयों पर हुआ ये उसका परिणाम है, भाजपा कभी भी असंतोष फैलाने के लिये नहीं कहेगी, इस कार्य मे कुछ दुस्कृत घुसकर इस प्रकार का कार्य कर रहे है उसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा,

तृणमूल के कार्यालय को कब्जा मुक्त कर वह क्वार्टर जिसके नाम पर आवंटित था, उसे भाजपा नेतृत्व ने हैंडओवर कर दिया। अंत में कुल्टी सेल कारखाने के पास तृणमूल कार्यालय पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। हालांकि भाजपा नेतृत्व का दावा है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं के अनुसार यह कार्यालय पहले भाजपा के श्रमिक संगठन का था, जिसे फिर से अपने कब्जे में लिया गया है।