कुल्टी में विकास की रफ्तार जारी: मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार के प्रयासों से वर्षों पुरानी जानलेवा समस्या का समाधान
कुल्टी। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसी क्रम में चीनकुड़ी रोड स्थित सोदपुर महाप्रबंधक कार्यालय और एजी चर्च स्कूल के समीप लंबे समय से उपेक्षित एवं जर्जर अवस्था में पड़ा जल निकासी टेनल, जो स्थानीय लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन चुका था। अब निर्माण कार्य के माध्यम से नया स्वरूप ले रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
इस अवसर पर संतोष कुमार वर्मा “टिंकू” मीडिया इंचार्ज, भाजपा, आसनसोल जिला पश्चिम एवं समाजसेवक ने कहा कि कुल्टी की जनता ने डॉ. अजय कुमार पोद्दार जी पर जो विश्वास व्यक्त किया था, वह आज विकास कार्यों के माध्यम से साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद से कुल्टी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। चीनकुड़ी रोड का यह कार्य भी उसी जनसेवा की कड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
वहीं विनोद सिंह सोलंकी, अधिवक्ता एवं लीगल सेल, भाजपा, आसनसोल जिला न्यायालय ने कहा कि वर्षों से लंबित इस जनसमस्या का समाधान होना यह दर्शाता है कि वर्तमान नेतृत्व जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा रही है।
इस वार्ड के निवासी एवं भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधि गोविंद माझी ने कहा कि यह चैनल लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बना हुआ था। इसके निर्माण कार्य प्रारंभ होने से आसपास के निवासियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने इसके लिए माननीय मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र की सुरक्षा एवं सुविधा दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस दौरान विजय साव भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुल्टी विधानसभा में जिस प्रकार से विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं, उससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जनता को विश्वास है कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।










