Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने किया ‘सुझाव बॉक्स अभियान’ का आगाज; आम जनता तय करेगी विकास का रोडमैप*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*नियामतपुर:* 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जन-संपर्क का एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत राज्यभर के विधानसभा स्तर पर आम जनता से सुझाव मांगने के लिए ‘ड्रॉप बॉक्स’ लगाए जा रहे हैं।
​सोमवार को कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व में नियामतपुर स्थित भाजपा सेंट्रल कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रेस वार्ता के बाद विधायक खुद सड़क पर उतरे और बाजार में राहगीरों, रिक्शा चालकों, सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों से मिलकर उन्हें इस ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा करने का आग्रह किया। डॉ. पोद्दार ने कहा कि यह अभियान जनता की आवाज को सीधे सरकार और नीति-निर्धारण तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
​इस अवसर पर जिला सचिव सत्यजीत दास, मंडल अध्यक्ष सुनील भर, को-मीडिया इंचार्ज टिंकू वर्मा, अमर प्रसाद, काजल दास, रूपा दास, भीम हाड़ी, अनिल गुप्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।