Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आम जनगण एवं भाजपा कार्यकर्त्ता से अनुरोध ।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आम जनगण एवं भाजपा कार्यकर्त्ता से अनुरोध ।

पश्चिम बंगाल की जनता ने अपने दोनों हाथों को उठाकर भाजपा को अपना आशिर्वाद दिया है । 50 साल के बाद पश्चिम बंगाल का भाग्य बदला है कि केन्द्र और राज्य सरकार में एक ही राजनीतिक पार्टी की सरकार है । एक बार फिर पश्चिम बंगाल उन्नयन की संभावनाओं की तरफ अग्रसर होता हुआ दिखाई पड़ रहा है । परन्तु इस पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है ।
क्या चुनाव परिणाम के बाद इस तरह की अराजकता जरूरी है ? आपके मन में खुशी के साथ आक्रोश है लेकिन ये वक्त आक्रोश दिखाने का नहीं संयम दिखाने का है । पश्चिम बंगाल की जनता ने बहुत ही आशा के साथ भाजपा को बहुमत के साथ लाई है । अब एक ही उद्देश्य होना चाहिए उन्नयन उन्नयन और उन्नयन । पश्चिम बंगाल की धूमिल हो गई छबि को भाजपा के विधायक एवं कार्यकर्त्ता को साथ मिलकर संवारने की कोशिश होनी चाहिए । किसी के कार्यालय को जलाकर या किसी पर आक्रमण कर कुछ नहीं होगा । इससे पश्चिम बंगाल की छबि सारे देश में धूमिल हो जायेगी और पुनः कोई उधोगपति आना नहीं चाहेगा ।
आइए हम सभी भाई चारे के साथ पश्चिम बंगाल को उन्नत बनाएं एवं हमारा पश्चिम बंगाल उधोगों का राज्य हो । संयम रहें और दुसरे को भी संयम बनायें रखने की अपील करें ।
शम्भू नाथ झा
सचिव
आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स।