Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार बने मंत्री; कुल्टी में उत्सव का माहौल, मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार बने मंत्री; कुल्टी में उत्सव का माहौल, मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

कुल्टी: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में कुल 35 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नए मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल किए गए हैं।इस नए मंत्रिमंडल में कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार को भी मंत्री पद से नवाजा गया है। डॉ. पोद्दार के मंत्री बनने की खबर आते ही कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की।धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजनक्षेत्र की खुशहाली और डॉ. पोद्दार के सफल कार्यकाल की कामना के लिए कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध माँ कल्यानेश्वरी मंदिर, बराकर सिद्धेश्वरी महादेव मंदिर और कुल्टी संन्यासी स्थान मंदिर में पूजा की। संन्यासी स्थान मंदिर में अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया।मिठाई और आतिशबाजी से जश्नदूसरी ओर, कुल्टी के विभिन्न इलाकों में विजय उत्सव जैसा माहौल देखा गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और हवा में भगवा गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने इसे कुल्टी के विकास के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया।