खड़गपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स
सदस्यों के लिए जागरूकता संदेश
प्रिय सदस्यगण,
कल मुझे एवं खड़गपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के President Shri M.SGandi & DCCI Secretary Shri Chandan Roy को UCO Bank द्वारा आयोजित “UCO Carnival 2026” के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने व्यापारियों, MSME उद्यमियों, स्टार्टअप, किसानों एवं नए उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए बैंक द्वारा अनेक सुविधाएँ एवं ऋण योजनाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
हम सभी सदस्यों से अनुरोध करते हैं कि इन योजनाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और आवश्यकता अनुसार उनका लाभ उठाएँ। सही वित्तीय सहयोग से आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं, नए रोजगार सृजित कर सकते हैं तथा अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं।
खड़गपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स हमेशा अपने सदस्यों को ऐसी उपयोगी योजनाओं से जोड़ने एवं जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आइए, हम सभी मिलकर अपने व्यापार को सशक्त बनाएँ और एक समृद्ध एवं विकसित खड़गपुर के निर्माण में अपना योगदान दें।
सादर,
बजरंग वर्मा
सचिव
खड़गपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स🌹🙏🌹










