खड़गपुर रेलवे वर्कशॉप तथा रेलवे से जुड़े विभिन्न कार्यों में कार्यरत न्यूनतम वेतन (एमओएस), भविष्य निधि (पीएफ) और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) जैसी वैधानिक सुविधाओं से वंचित महिला एवं अन्य ठेका मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने की पहल तेज कर दी गई है। मजदूर नेता #अनिल_दास (Bhim Da) ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी (एलईओ) कार्यालय के माध्यम से समाधान पोर्टल पर मामला तैयार किया जा रहा है। इसके तहत खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेनों की सफाई करने वाले कर्मचारियों के बकाया भुगतान सहित अन्य वैधानिक अधिकारों की मांग उठाई गई है।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों और रेलवे प्रशासन से आग्रह किया गया है कि आर.सी.एल.यू. इस मामले की जिम्मेदारी लेते हुए श्रमिकों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।अनिल दास ने खड़गपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों और विभागों में कार्यरत ऐसे सभी ठेका मजदूरों से भी अपील की है, जिन्हें न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई या अन्य श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, वे शीघ्र संपर्क करें ताकि उनके मामलों को भी समाधान पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभाग के समक्ष उठाकर न्याय दिलाने का प्रयास किया जा सक










