आज सोमवार को खान श्रमिक कांग्रेस भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल भारत के कोयला राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे जी से शीतलपुर अतिथि गृह में मुलाकात किया।
इस दौरान कोयला राज्य मंत्री से इसीएल के विभिन्न को समस्याओं पर विचार विमर्श किया एवं इसीएल में एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने की बात भी कहीं साथ ही बंद हो रहे कोयला खदानों के विषय में चर्चा कर उन्हें पुन चालू करने की मांग की। मीटिंग में खान श्रमिक कांग्रेस (भारतीय मजदूर संघ), ई सीएल के महामंत्री मृत्युंजय सिंह, संयुक्त महामंत्री धनंजय पांडे, जयनाथ चौबे, कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, गोविन्द माझी आदि उपस्थित थे।








Post Views: 114










