Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट! कुल्टी के घाटों पर डीसी वेस्ट सना अख्तर की दस्तक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट! कुल्टी के घाटों पर डीसी वेस्ट सना अख्तर की दस्तक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कुल्टी। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में डीसी वेस्ट सना अख्तर ने कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसीपी वेस्ट सोमनाथ साहा, कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा महापात्रा, बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन कुमार रजक तथा नियामतपुर फाड़ी प्रभारी उत्पल घोषाल मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का जायजा लेते हुए पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण किया। छठ महापर्व के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन की सक्रियता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े तथा पूरा पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। पुलिस अधिकारियों के इस दौरे से स्पष्ट है कि छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Latest News

Related News